संदेश

मिडिल क्लास लड़के (चैप्टर २)

हम वही मिडिल क्लास वाले लड़के है जो उम्मीद तो बहुत करते है लेकिन मिलता कुछ नही। आइए पढ़ते है एक ऐसी कहानी जो मिडिल क्लास लड़को के उम्मीदों को आज भी ताजा रखती है। उड़ती चिड़िया देख के हवा में हाथ हिलाने लगते थे, सोचते थे क्या पता उड़ ही जाएँ! यक़ीन था कभी कोई मकड़ी ज़रूर कलाई पे इस क़दर काटेगी कि सुबह स्पाइडर मैन बनके उठेंगे! कई बार ट्राई किया कि शक्तिमान जैसे सारी इंद्रियाँ जागृत हो जाएँ पर गुरु फ़ेल हो गए।रेडियो में से चुम्बक निकाल के खेलने वाले लड़के टाइममशीन बनाना चाहते थे।  वो लड़के जो बनना चाहते थे बाज़ीगर, पर अपनी हरकतों से बाज़ ना आए। वो जो जब बैटिंग़ करने गलियों में उतरते तो बल्ले पे MRF के स्टिकर वाला बल्ला लेके ही उतरे। वो लड़के जो वाकमैन पे गाने सुनते तो इस धुन से ही बता देते कि “मेरा दिल भी कितना पागल है ये प्यार तो तुमसे करता है!” बजने वाला है। उनको पता होता था कि साइड A के किस गाने के पीछे साइड B का कौन सा गाना है। पर इस बात में हमेशा संशय करते कि आवाज़ कुमार सानू की है या उदित नारायण की। वो जो VCR में “हम आपके हैं कौन” देखते और प्यार करने के नए नए तरीक़े इजाद करते। व...

चौथी पास राजा

           चौथी पास राजा की कहानी जिसको सुनकर आप उस राजा पर सोचने पर मजबूर हो जायेंगें। आइए बताते है कि वो राजा कौन था कहा का था पूरा कहानी को समझते है पढ़ते है।ध्यान रहे यह कहनी कोई खुद पर नही लेगा क्युकी यह कहनी एक राजा की है जो बहुत बड़ा तानाशाही था। चलिए बढते है उस कहानी की ओर। एक समय की बात है एक बहुत बड़ा महान देश के छोटे से गांव में एक गरीब परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ जिसका नाम ABC था। वह छोटा सा गांव एक रेलवे स्टेशन के नजदीक में बसा हुआ था। जब वो लड़का जन्म लिया तो,उसकी कुंडली देखने के लिए उसके माता पिता ने गांव के साधु को अपने घर बुलाया। सभी लोग बहुत खुश थे क्युकी लड़का हुआ था और गांव में और उस जमाने में लड़का होने पर खुशियां मनाई जाती थी चाहे वो गरीब परिवार में ही क्यों न हो।  गांव के साधु ने उस बालक का कुंडली बनाने लगे और देखने लगे तब उन्होंने उसकी मां बाप से कहा की यह लड़का एक दिन बहुत बड़ा राजा बनेगा मतलब बहुत बड़ा आदमी बनेगा। उसके मां बाप यह सुनकर आश्चर्यचकित हुए क्युकी वो एक गरीब थे और इस बालक का कुंडली इतनी बड़ी थी तो वो साधु को देख...

मिडिल क्लास फैमिली (चैप्टर १)

              हम मिडिल क्लास आदमी है। हम वही मिडिल क्लास फैमिली है,जब हम गोवा नहीं जा पाते तो चुप मार के अपने गाँव चले जाते हैं! एक उमर तक ना हम ढेर आस्तिक हैं ना कम नास्तिक। कुछ कुछ मौक़ापरस्त! पीड़ा में होते हैं तो भगवान को याद करते हैं। जब सब कुछ तबाह हो जाए तो भगवान को दोष देते हैं और जब मनोकामना पूरी हो जाए तो भगवान को किनारे कर देते हैं। हम नेताओं को गरियाते हैं और एक्टरों को पूजते है। हम अपने नेता चुनते हैं पर उनसे सवाल नहीं करते। उनको ना कोस के खुद को कोसते हैं।अमिताभ और सचिन हमारे भगवान होते है। हमको अटल बिहारी बाजपेयी के अलावा कोई और नेता लीडर लगता ही नहीं हम वो हैं जो कभी कभी फटे दूध की चाय बना लेते हैं। एक ईयर फ़ोन में दोस्त के साथ रेडियो पे नग़मे सुन लेते हैं। गरमी हो या बारिश हमें विंडो सीट ही चाहिए होती है। १५ ₹/किलो आलू जब हम मोलभाव करके १३ में और धनिया फ़्री मे लेके घर लौटते हैं तो सीना थोड़ा चौड़ा कर लेते हैं।  हम कभी कभी फ़ेरी वाला समान अनायास ही ख़रीद लेते हैं। हम पैसे उड़ाते तो हैं पर हिसाब दिमाग़ में रखते हुए चलते हैं। हम दिय...

समाज क्या कहेगा, अगर यह सोचे तो प्यार किसी से होगा ही नही। एक ऐसी प्रेम कहानी,जो संबंध,समाज से उच्चतम है।

प्यार एक ऐसा संबंध,रिश्ता है जो ना चाहते हुए भी किसी से भी हो जाता है।  साथियों आप सभी जानते है कि आज कल प्यार के बहुत मायने हो गए है किसी को लगता है प्यार जिस्म के लिए किया जाता है,किसी को लगता है पैसे के लिए किया जाता है,किसी को लगता है यह संबंध केवल जरूरत तक ही होता है। लेकिन साथियों "प्यार" वो धारा है जिसको रास्ते की जरूरत नहीं पड़ती है वो रास्ता खुद बना लेती है। उसी प्रकार से प्यार किस से कब हो जाए वो भगवान कृष्ण को भी नही पता था,क्युकी प्रेम का कोई अंत नहीं होता है। अंत केवल उसी का होता है जो केवल मतलब से किए जाते है, और आज का समाज में प्यार केवल पैसों के लिए,सेक्स के लिए ही रह गया है। पर कुछ लोग ऐसे है जो की मात्र 10% है जो केवल उनकी आत्मा से रूह से प्यार करते है,ऐसा प्यार करते है की उनके बिना एक पल नही जी सकते है। आज कल समाज में प्यार का बहुत गलत मतलब निकाला जाता है,लेकिन अगर देखा जाए तो पहले मतलब त्रेता युग, द्वापर युग...जैसे युगों में प्यार के लिए लोग सब कुछ त्याग देते थे,उनकी याद में डूब जाते थे जैसे उनसे बढ़ कर कोई है ही नही।   यह कहानी है एक ऐसे लोगो की जिसका प्य...

एक ऐसी कहानी जिसके एक एक शब्द आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। यह कहानी है एक बेघर परिवारिक कुत्तों की।

मत कुचलो हमें! मेरा भी परिवार है। मत मारो पत्थर हम भी ईश्वर का भेजा हुआ एक प्राणी हू,जीव हू। आइए जानते है एक ऐसी कहानी जो आपके और आपके रूह को भी रुला देगा। जो हम–आप की गलतियों की वजह से होता है। जीव जंतु इनका भी परिवार होता है अगर आप सोचे तो,जैसे आपको अपने परिवार के लिए मोह,माया है वैसे ही उनको भी होता है,अपने परिवार से लगाओ,प्रेम होता है। दोहा :– चलत चलत रफ्तार से इंसान होत बेकाबू..! जीव जंतु सब मरे, रोए परिवार सब देख..!! समय का चक्र ऐसा चल रहा है कि रफ्तार से चलता वाहन,किसी को भी कुचल कर निकल जाता है। इस समय का परिक्रमा अगर उल्टा हो गया तो इंसान भी भी कुत्ते की तरह रोड पर पड़े रहेंगे और सभी गाडियां आते जाती रहेंगे किसी को कोई मतलब नहीं रहेगा। आइए चलते है कहानी की ओर..!  यह कहानी एक आवारा कुत्ते जो ऐसे ही रोड पर घूमते रहते है उनके ही फैमिली पर आधारित है। हमारे Blogs को पढ़ने वाले साथियों से निवेदन है कि आप इसको बारीकी से पढ़े और अपने जीवन में इसको अमल करे की गाड़ी कैसे चलानी है और किसी को अपने कारण दुःख नहीं देना है क्युकी यह धरती किसी एक की नही है। अब देर ना करते हुए बढ़ते है कहा...

नरेंद्र मोदी जी का अनोखी कहानियां।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तथ्य जो आपको अचंभित कर दे। मोदी जी के बारे में तो आप सभी जानते है कि वो एक गरीब फैमिली से आते है। बचपन में उन्होंने चाय तक बेची है। उन्होंने बहुत परिश्रम के बाद आज यहां तक पहुंचे है। आज उन्ही के बारे में कुछ रोचक बातें आप से साझा करेंगे। मोदी जी जो भारत देश के साथ ही बीजेपी के बहुत बड़े नेता भी है जो की अपने प्रसिद्ध भाषणों की वजह से जाने जाते है। आज अच्छे भाषणों के कारण ही उन्होंने अपनी इस मुक्कम को हासिल किए। गुजरात में 15 साल तक मुख्यमंत्री बने रहे,उसके बाद अभी 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में है। आज इस अध्याय में प्रधानमंत्री मोदी जी के बारे में कुछ खास जानकारियाँ आपके सामने प्रस्तुत करूंगा जो की बहुत ही कम लोगो को ही पता है। उन सभी रोचक बातों को बताने से पहले आपको हम आपको बता दे की यह जो अनसुनी कहानी है वो बिल्कुल भी सच है..!! आइए जानते है वो अनोखी बातें। पहला :–  मोदी जी जो कई प्रकार के व्यंजन खाते है वो खुद के जेब के पैसे से खाते है ना की सरकारी पैसे से। यह इनका अद्दात गुजरात की सत्ता पर बैठने से पहले भी था और आज भी है अगर वो चाहते तो...